मुंबई : गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ‘भुलेश्वर चा राजा’ की गणेश प्रतिमा अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पांच और सात वर्ष की दो बच्चियां भी शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के बलराम मर्चेंट रोड स्थित कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक में हुआ। यहां ‘भुलेश्वर चा राजा’ की प्रतिमा को आगमन जुलूस के साथ पंडाल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा अचानक गिर गई और आसपास मौजूद कई लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस सेवा और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
गणेश आगमन जुलूस के दौरान हुआ हादसा…..
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दस दिवसीय इस पर्व के दौरान घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। मुंबई में प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने के लिए भव्य आगमन जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकाले जाने वाले इन जुलूसों के दौरान शनिवार रात भुलेश्वर में यह दर्दनाक हादसा हुआ।