जमशेदपुर : जोहार जन सेवक पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी. जयराम दास ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कामकाज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार के कामकाज तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

डॉ. जी. जयराम दास ने कहा कि झारखंड की जनता को उनका हक, अधिकार और उचित सम्मान मिलना चाहिए। राज्य के विकास के लिए सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. उन्होंने केंद्र सरकार से भी झारखंड के हित में आवश्यक सहयोग और विकास योजनाओं को लेकर ठोस पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। झारखंड के विकास और जनता के हित में सरकार को सकारात्मक एवं जिम्मेदार कदम उठाने चाहिए।
डॉ. जयराम दास ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए राज्य के संसाधनों और यहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नीतियां बनाकर उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है. जोहार जन सेवक पार्टी ने कहा कि झारखंड के हक, अधिकार, सम्मान और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
