जमशेदपुर : डुमरी विधायक जयराम महतो के करीबी सहयोगी विनोद महतो और जितेंद्र महतो पर मछली व्यापारी से 90 हजार रुपए की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों ने मछली से भरे ट्रक को रोका, ड्राइवर के साथ मारपीट की और फिर व्यापारी से पैसे की मांग की। इस मामले में राजकुमार मंडल द्वारा निमियाघाट थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विनोद और जितेंद्र महतो हाल में जयराम महतो के साथ विधानसभा सत्र में भी मौजूद थे, जहां उनका आना-जाना आम था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

