जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू निवासी मोसो बास्के की दो बैल बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। घटना के बाबत पीड़ित मोसो बास्के पिता स्वर्गीय माझी राम बास्के ने कहा कि उसकी बैल खेत में चरने गई थी।बगल से गुजर रही बिजली तार काफी झुकी हुई थी।जिसकी चपेट में आने से उसके दोनों बैलो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने जादूगोड़ा बिजली विभाग से एक लाख रुपया क्षतिपूर्ति देने की मांग की है अन्यथा विभाग की लापरवाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Advertisements
Advertisements

