जमशेदपुर : यूथ ऑर्गेनाइजेशन श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, विद्यापति नगर बारिडीह की ओर से शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दुर्गापूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया। मौके पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे. समिति के अनुसार इस वर्ष बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पूजा परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन के दौरान मां दुर्गा से शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
Advertisements
Advertisements

