जमशेदपुर : झारखंड सरकार में उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र पांडेय ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोक जताया। उन्होंने ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व तथा लोगों के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्ग के लिए काम करते थे. महेंद्र पांडेय ने कहा कि इस कठिन समय में उनके परिवार को ईश्वर इतनी शक्ति दे कि वे दुःख को सहन कर सकें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
Advertisements
Advertisements

