रांची । झारखंड में शुक्रवार से लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। 11 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिसके कारण बैंकों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।
हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसका असर झारखंड के विभिन्न जिलों में स्थित बैंक शाखाओं पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। बैंक से जुड़े जरूरी काम वाले ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें।
Advertisements

Advertisements
