जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों को राहत मिली. पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की पहचान के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में मानगो रोड नंबर-10 निवासी सोफिया खातून, पिता सर्विस कमल, तथा संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले विश्वनाथ कुमार, पिता शिवचरण साव शामिल हैं. मानगो थाना पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों को राहत मिली। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए।
Advertisements

Advertisements

