जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में क्वार्टर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सुमित दास उर्फ लंगड़ा (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दूसरा आरोपी जाफर कदमा थाना के एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दोनों आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को तमरिया रोड स्थित एल-2/27 क्वार्टर में रहने वाले सुधांशु आदित्या के घर से सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले में साकची थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सुमित दास उर्फ लंगड़ा की पहचान की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी में जाफर के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने लंगड़ा के पास से एक सोने की अंगूठी, सोने का पंजरा, चांदी की पायल व अंगूठियां समेत अन्य जेवर और हथौड़ी-छेनी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, लंगड़ा के खिलाफ साकची और बिष्टुपुर थानों में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं।
