धनबाद : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद पहुंचे। उनके आगमन पर एसएसपी समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। उनके स्वागत के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

राज्यपाल आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में आयोजित National Environment Workshop में बतौर Chief Guest शामिल होंगे। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधे, जल संरक्षण, प्लास्टिक और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है। राज्यपाल के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए। धनबाद में राज्यपाल के स्वागत की तस्वीरें और कार्यक्रम की खास झलकियां देखिए।
