जमशेदपुर। आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के 60 सदस्यों ने गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा में एक साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस दौरान महिला भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी सदस्य गेरुआ वस्त्र में पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।

फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को जागृत करने वाला अनुभव बताया। कार्यक्रम में समाजसेवी राज कुमार सिंह एवं बाबा बासुकीनाथ टाटा धर्मशाला व आद्योगिक समूह एशिया के अध्यक्ष इंद्र कुमार अग्रवाल की मौजूदगी रही। भक्तों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। पुरोहित संजय तिवारी ने तिलक, चंदन एवं भस्म लगाया। समापन पर सचिव विजय कैलाशी और टेल्को मंदिर महिला मंडली की अध्यक्ष मंजू सिंह ने भक्तों को हनुमान चालीसा व हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर आभार जताया।
