जमशेदपुर : MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से जिले के सभी प्रखंड एवं नगर निकाय कार्यालयों में किए गए धरना-प्रदर्शन की समीक्षा बैठक कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने की। विक्टर सोरेन ने कहा कि पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने 19 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि MMDR संशोधन के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित मामलों की निगरानी और योग्य मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाना है।
वहीं संजीव सरदार ने कहा कि SIR प्रक्रिया में आदिवासी समाज से जुड़े लोगों को दस्तावेजों की कमी के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी. बैठक में मोहन कर्मकार, राजू गिरी, सुमन महतो, आस्तिक महतो, प्रमोद लाल, मनोज यादव, बीर सिंह सुरीन, हीरामणि मुर्मू, बारी मुर्मू, सरोज महापात्रा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
