जमशेदपुर : युवाओं में बढ़ती तेज एवं असुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए EYA Foundation Jamshedpur द्वारा बुधवार को बिष्टुपुर स्थित क्लब हाउस, क्यू रोड में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं शहरवासियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें कुल 270 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू चौधरी), ऑफिस बेयरर्स संजीव तिवारी, नितेश राज, अजय चौधरी, अमोद दुबे एवं राजीव चौधरी, तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अन्य पदाधिकारी, सब-कमेटी मेंबर्स एवं विभागीय कमेटी मेंबर्स ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, राष्ट्रीय इंटक के प्रदेश सचिव राकेश्वर पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुणाल सारंगी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सोनकर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उप जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश भी दिया गया।
रक्तदाताओं की सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए प्रत्येक रक्तदाता को Safety Helmet प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से EYA Foundation ने युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया कि रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर भी जीवन की रक्षा की जा सकती है।
EYA Foundation के निदेशक दीपक मिश्रा ने कहा,
“आज 270 यूनिट रक्त संग्रह होना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, अतिथियों, चिकित्सा टीम और EYA Foundation की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। रक्तदान के साथ हमने सड़क सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया है, ताकि युवा स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों के जीवन की भी रक्षा करें।”
उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, चिकित्सा टीम तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि EYA Foundation आगे भी रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में EYA Foundation के सदस्यों राहुल सिंह, अनुराग सिंह, अमित पांडे, अमन, मनमोहन, आकाश, जीतू, सुमित, उदित, अप्रोज, अनुराग तिवारी, सोनू पुष्टि, सतीश, अभिषेक झा, मोंटी महतो, आदित्य एवं भारती का विशेष योगदान रहा। संस्था ने सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
“सेवा, समर्पण, संकल्प” की भावना के साथ आयोजित इस रक्तदान शिविर ने रक्तदान और सड़क सुरक्षा—दोनों महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को एक साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
