रांची : राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह HDFC बैंक की इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात है कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं।
