जमशेदपुर : डिमना रोड पर रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वास्तु विहार निवासी नीरज (50) की मौत हो गयी। नीरज साकची से सामान लोड कर अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। नीरज ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े थे और उनकी चार ट्रकें चलती हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisements
Advertisements

