जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट ( अंडर 19 ) खेला गया। जिसमें बिहार – झारखंड की टीम को प्रथम रनर का खिताब हासिल हुआ। कप्तान अतुल राज व पीयुष राज गुलमोहर हाई स्कूल , अमित राज सिंह देव दयानंद पब्लिक स्कूल , अनुज शर्मा केरल समाजन मॉडल स्कूल तथा अनुराग सिंह एडीएल सन साइन स्कूल के छात्र है जिन्हे उक्त टूर्नामेंट में अवसर मिला था ।
Advertisements
Advertisements

बताते चलें कि पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन अंडर 19 के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ था। जिसमें कोच के रूप में प्रथम शामिल थे।
