जमशेदपुर : सुवर्णरेखा नदी में नाव पलटने के बाद लापता बारीडीह निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार की तलाश अब पश्चिम बंगाल तक की जा रही है। सिदगोड़ा पुलिस ने बंगाल के नदी किनारे स्थित कई थानों में दोनों की तस्वीर और जानकारी भेजी है।
Advertisements
Advertisements

सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में सिविल डिफेंस की टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बंगाल के संबंधित थानों से भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने का आग्रह किया है।
