जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का कुनबा पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। एक-दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बात आजसू नेता प्रकाश विश्वकर्मा ने गोविंदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए रामचंद्र सहिस ने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत आधार दिया है। आजसू अब बरगद के पेड़ की तरह मजबूत है, जिसकी एक-दो टहनियां टूटने से संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।
विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को नाराज कार्यकर्ताओं से संवाद कर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। इस दौरान संजय सिंह, मंजू राज, रूबी गुप्ता, नीलू सिंह, मृत्युंजय सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, लक्कीकांत महतो समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
