आरा : बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े 15 वर्षीय छात्र को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल छात्र की पहचान कैथी गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा इंटर स्कूल में पढ़ता है।
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:55 बजे आशीष कैथी के जागु टोला बस स्टैंड के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को आरा के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के कारणों और अपराधियों की पहचान का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।