जमशेदपुर : गोलमुरी इलाके में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद लोग घबरा गए. हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बैटरी में खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न किसी के घायल होने की खबर है. जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Advertisements
Advertisements

