जमशेदपुर : दुर्गा पूजा और दीपावली को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान टेल्को पुलिस ने चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में तीन विधि-विवादित किशोरों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सूरज पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे एक किशोर को पकड़ा गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा बाली डुंगरी से दो अन्य मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल सरायकेला-खरसावां जिले से चोरी की गई थीं। इस संबंध में वहां भी मामले दर्ज हैं. कार्रवाई में टेल्को, परसुडीह और गोविंदपुर थानों की पुलिस टीम शामिल थी।
Advertisements
Advertisements

