जमशेदपुर: जमशेदपुर के पावरलिफ्टर महेश मिश्रा ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सवांग में 10 अक्टूबर को आयोजित ऑल बंगाल बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन (JPO) की ओर से प्रतियोगिता में शामिल महेश ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बेंच प्रेस में 140 किलोग्राम वजन उठाकर ऑल ओवर स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब भी अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड पावरलिफ्टिंग जगत में खुशी है। संगठन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Advertisements
Advertisements

