जमशेदपुर : कैरेज कॉलोनी, बर्मामाइंस में शुक्रवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूजा समिति के लाइसेंसी श्री कमलेश दुबे, अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष रूपम साहू सहित बसंत उपाध्याय, मुन्ना पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय, अशोक उपाध्याय, संजय पांडेय, मोहन राव, रमना राव, बाबू लंका, बुलु लंका, राहुल पिले, नरसिंग राव, भवेश राव, हलधर पंडित, केशव यादव, कन्हैया पांडेय, राजू राव, राहुल लंका, अशोक शुक्ला, संजय दुबे, नंदलाल प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेम दुबे, मनोज दुबे, रोशन कुमार एवं आनंद कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर उत्साहित हैं।
