जमशेदपुर : टेल्को स्थित श्री श्री पीएनके टाइप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महाषष्ठी के अवसर पर पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस वर्ष पंडाल को ग्रामीण परिवेश की थीम पर सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
Advertisements
Advertisements

उद्घाटन समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह, अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव रंजन, कमेटी के चेयरमैन शशि शेखर और सचिव अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। मौके पर कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
