जमशेदपुर : टेल्को स्थित श्री श्री सार्वजनिक लेक टाउन हुडको दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन टाटा मोटर्स प्लांट के हीट ट्रीटमेंट प्रबंधक पी.के. सिन्हा एवं समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार मैथी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।
Advertisements
Advertisements

मौके पर समिति के चेयरमैन संदीप कुमार ने सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समिति की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और सोसाइटी के निवासियों का योगदान रहा।
