जमशेदपुर : डांडिया कार्यक्रम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान और गिरफ्तारी के निर्देश संबंधी मामले पर सनातन उत्सव समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समिति के वीर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। ऐसे विवादों का समाधान टकराव के बजाय संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया से होना चाहिए। वीर सिंह ने प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि समिति सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
