जमशेदपुर : ओलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-33 स्थित बिग बाजार के पास एक गुमटी से 57 पुड़िया गांजा बरामद किया। जब्त गांजे का कुल वजन 250 ग्राम बताया गया है। मामले में पुलिस ने दिलीप कुमार साह (28), निवासी सिमुलडांगा, भिलाई पहाड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुमटी में गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। इस संबंध में मानगो (ओलीडीह) थाना कांड संख्या 214/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(a)/29 में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार सहित आजादनगर और ओलीडीह ओपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।


