आदित्यपुर : आदित्यपुर-02 स्थित आरआईटी थाना मैदान में काली पूजा पंडाल के निर्माण के लिए आज विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह मुख्य अतिथि तथा डॉ. नकुल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहां श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, जागृति युवा संघ की ओर से प्रतिवर्ष काली पूजा समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा समारोह के तहत आगामी 10 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार के प्रसिद्ध मगही गायक गुंजन सिंह और अभिषेक सिंह अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
भूमिपूजन के अवसर पर पूजा कमिटी के संरक्षक विवेक सिंह, अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक वशिष्ठ एवं आदर्श कुमार, महासचिव हर्षित मिश्रा, सक्षम राज एवं अंकुर कुमार, सचिव प्रतीक सिंह, विकास आनंद एवं विराज रोशन, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल झा सहित कमिटी के सदस्य ओमप्रकाश यादव, विशाल, कुणाल, संदीप, अभिषेक, आयुष, आशुतोष और करण समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भूमिपूजन के साथ ही काली पूजा समारोह की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आयोजकों को उम्मीद है कि पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल होंगे।


