जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और पांच गोलियों के साथ 20 वर्षीय मो. इरफान को गिरफ्तार किया है। वह मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी का निवासी है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि रेलवे कंटेनर यार्ड के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद गठित टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में इरफान ने कथित तौर पर मो. शाहिद (32) पर हथियार और गोलियां उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। पुलिस दूसरे युवक की भूमिका की जांच कर रही है. इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 65/2026 के तहत 27 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


