जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल के जरिए भय और दहशत फैलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 26 अक्टूबर 2026 की रात की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान इस्तेमाल की गई एयर राइफल को जब्त कर लिया है। हालांकि, घटना में शामिल आरोपी अब तक फरार है. जमशेदपुर पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि मामले की पूरी जानकारी सामने आ सके।
### आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी……
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एयर राइफल जब्त कर ली है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
### अफवाह फैलाने से बचें : पुलिस…….
घटना के संबंध में जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा करने से बचने को कहा है। साथ ही, घटना से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक पुलिस स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


