जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गोविंदपुर के अन्ना चौक के पास हुए इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अन्ना चौक के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. घायलों की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा कतार लग गया है. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

