जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल से एक अनाथ बच्चे को नया परिवार और सुरक्षित भविष्य मिला है। बुधवार को समाहरणालय में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को उसकी दत्तक मां को सौंप दिया।
बच्चे को गोद लेने वाली महिला न्यूजीलैंड की निवासी हैं। वह एकल अभिभावक (सिंगल मदर) के रूप में बच्चे का पालन-पोषण करेंगी। जिला प्रशासन की इस पहल से बच्चे को स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है।
Advertisements

Advertisements

