जमशेदपुर : आंध्र दिवस के अवसर पर तेलुगु समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को लेकर एक नए संगठन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने तेलुगु समाज को गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक पिछड़ेपन से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया. संगठन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में रहने वाले तेलुगु समुदाय के जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करना है। इसके लिए सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं एवं विशेष प्रावधानों का लाभ समुदाय तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. जी. जयरामदास (हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) ने कहा कि तेलुगु समाज के समग्र विकास, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन निरंतर प्रयास करेगा। आंध्र दिवस पर लिया गया यह संकल्प समाज को एकजुट कर नई दिशा देने की पहल है।



