जमशेदपुर : पुराना पुरुलिया रोड स्थित ज़ाकिरनगर से लापता हुआ बच्चा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सुरक्षित मिल गया। पार्षद ज़ेबा फरहीन के सहयोग और बाल कल्याण समिति के प्रयासों से बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया गया. बच्चे के सुरक्षित घर लौटने से माता-पिता ने राहत की सांस ली। उन्होंने इस सराहनीय पहल और सहयोग के लिए पार्षद ज़ेबा फरहीन के प्रति आभार जताया। लंबे समय से बच्चे की तलाश में परेशान परिवार के लिए उसकी सकुशल वापसी किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है. एक बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलाने की इस पहल ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

