पटना : बिहार में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर राजनीतिक खेला होगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, सब कुछ सामने आ जाएगा। एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशियों की हार और पार्टी की ओर से कमेटी गठित किए जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में किसने खेल किया, यह सभी जानते हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और निशांत कुमार का भी जिक्र किया।
वहीं, मनेर एनकाउंटर को लेकर भाई वीरेंद्र ने पुलिस और सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में मुस्लिम और यादव समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुठभेड़ की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि लोगों को जबरन मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है और उन्हें जमानत भी नहीं मिलने दी जा रही है।



