लोकतंत्र सवेरा : दीपावली के मौके पर जापान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक धरती डोलने की खबर सामने आई है। जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। जापान के शिजुओका प्रांत में रविवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता 5.5 से 5.7 के बीच दर्ज की गई। इस भूकंप के कारण कई इलाकों में दुकानों के शीशे टूट गए और सामान बिखर गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारामूला में भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। फिलहाल वहां किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। जापान में प्रशासन ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।




