जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट पर विसर्जन के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. लोग इधर–उधर भागने लगे. भगदड़ के बीच घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं भगदड़ के दौरान भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार विजयादशमी पर शहर के सभी प्रमुख घाटों में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जा रही है. इसी दौरान बेली बोधनवाल घाट में विसर्जन के लिए मां की प्रतिमा लेकर जा रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक आगे चल रहे लोगों पर धक्का मारते हुए नदी में जा घुस गया. वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने तुरंत ही घायलों को उठाकर अस्पताल भेजवाया. ट्रक को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकल गया. फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

