RANCHI : रांची में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरी घटना में हजारीबाग शहर में शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता और कोचिंग संचालक डॉ. प्रकाश को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से जख्मी हैं।
पहली घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटुवा इलाके में हुई। यहां शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। ढाबा संचालक का नाम शम्सुल होदा बताया गया है। बताया गया कि शमसुल होदा ढाबा पर बैठे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन्हें खदेड़ कर गोली मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ा दिया।
दूसरी घटना हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहरी इलाके की है। वहां के एक भू-खंड को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. प्रकाश और दूसरे पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान चलाई गई गोली से वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में रांची लाया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

