JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के मानगो स्थित पायल टॉकीज के पीछे एक मकान में भीषण आग लग गई. जहां देखते देखते आग ने भयानक रुप ले लिया. आग लगते ही आस पास के लोगों में अफरा तफरी का महौल हो गया. जहां धू धूकर घर का सामान जलने लगा , तो वहीं इस आग से घरवाले से लेकर आस पास के लोग परेशान हो गए।
वहीं इस आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतना भयानक था कि नहीं बुझा, ज़ब आग की लपटे बढ़ गई, तो दमकल को बुलाया गया. जिसने काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक घर में दीपावली का दीया गिरने से घर में आग लगी थी. वहीं इस आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. देर रात जैसे ही आग लगी पहले परिजनों ने घर से बाहर निकलकर लोगों को इसकी जानकारी दी।
Advertisements

Advertisements

