
कोरबा। बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा एनएच रोड पर तेज रफ्तार बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी. हादसे में बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए. जिसमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पुलिस ने बताया कि बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा नेशनल हाइवे पर बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी. हादसे के बाद वाहन फसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. बोलेरो पर महिला समेत बच्चे आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. हादसे में सभी घायल हुए हैं. वहीं चार की हालत बेहद गंभीर है. सभी घायलों कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चार लोगों को रेफर कर दिया गया है. मामले की बांगो पुलिस जांच कर रही है.
