जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत एनएच 33 पर सिटी इन होटल के पास बुधवार देर रात झगड़ा सुलझाने गए इमरान अली पर अपराधियों ने गोली चला दी. अपराधियों ने मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. इस घटना में इमरान के पैर में गोली लगी. घटना की जानकारी इमरान ने अपने साथियों को दी. इसके बाद इमरान के साथी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया. वहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इमरान मानगो बावनगोडा चौक का रहने वाला है और टेंट हाउस का काम करता है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

