गुरुग्राम : गुरुग्राम में वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसमें शामिल युवती और दलाल को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ सुशांतलोक थाने में विभिन्न धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वेबसाइट के जरिये इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने वेबसाइट की जांच की तो पाया कि इसमें कई लड़कियों और लड़कों की फोटो के साथ मोबाइल नंबर दिया गया है। पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को नकली नकली ग्राहक बनाकर वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। पुलिसकर्मी ने एक युवती का चयन कर दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की और 12 हजार रुपये में सौदा तय किया।
आरोपियों द्वारा कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को होटल-91 गोल्फ कोर्स रोड की लोकेशन भेजकर वहां पहुंचने को कहा गया। एसीपी सुशीला के नेतृत्व में कई टीमें तैयार की गईं और लोकेशन पर भेजी गईं। इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आकर रुकी। नकली ग्राहक बनाए गए पुलिसकर्मी को फोन कर बुलाया गया और लड़की दिखाने के बाद उनसे 12 हजार रुपये ले लिए, फिर लड़की को होटल में भेज दिया। आरोपी मौके से जाने लगा तो पुलिस ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

