जमशेदपुर : डोबो के काजू मैदान में चल रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण कथा में दुर्गापुर से आई एक 51 वर्षीय महिला संध्या सरकार की मौत हो गई. आपको बताते चलें कि शुक्रवार सुबह भजन कीर्तन के दौरान वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी लोगों ने उसे उठाया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था. उन्हें फ़ौरन एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला दुर्गापुर डीवीसी रोड की रहने वाली है. वह 15 महिलाओं की टोली संग शिव महापुराण की कथा सुनने आई थी. उनके पति प्रदीप सरकार राज मिस्त्री का काम करते हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद संध्या सरकार का शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव लेकर दुर्गापुर रवाना हो गए।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

