जमशेदपुर:- जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ट्वीट (एक्स) कर राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “झारखंड में मुख्यमंत्री भले एक है, पर सरकार दो फाड़ है।
कांग्रेस के किसी भी मंत्री का भ्रष्टाचार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न तो रोक पाए और न उसपर कार्रवाई कर सके। कांग्रेस के दबाव पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी किसी भ्रष्ट मंत्री को नहीं हटा पाए। नाराज़ कांग्रेस विधायक एकजुट रहे तो ही बदलाव संभव है।”
Advertisements
Advertisements



