लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ (राजस्थान) : शिवरात्रि के पावन मौके पर राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा हुआ है. शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं. हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. बच्चों को लेकर लोग अस्पताल की तरफ दौड़ते भागते नजर आए.
#WATCH राजस्थान: कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस के दौरान कई बच्चों बिजले के करंट की चपेट में आ गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/UuOoENKeEj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चों से मिलने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे। 

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

