जमशेदपुर : उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
Advertisements
Advertisements

श्री पोद्दार ने कहा है कि जमशेदपुर से प्रकाशित प्रथम समाचार पत्र (हिंदी दैनिक) ‘उदितवाणी’ के संस्थापक श्री राधेश्याम अग्रवाल जी का आकस्मिक निधन जमशेदपुर वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि अस्वस्थता के कारण वे अंतिम दर्शन हेतु भी नहीं जा सके। इसका उन्हें आजीवन दु:ख रहेगा।
