जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का नाम शिवम घोष है. शिवम घोष मुन्ना घोष का पुत्र है. गोली लगने के बाद शिवम घोष को आज गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि शिवम घोष को कुल तीन गोली लगी है. शिवम का टाटा मुख्य अस्पताल के सीसीयू में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Advertisements

Advertisements
