चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत किया। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, भगत लाल तेली, देवाशीष मंडल, शशि प्रकाश महतो, निकिता गोराई, पवन महतो एवं लक्ष्मी महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



