जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 में तीन सहकर्मियों तिवारी, जयदीप साहू एवं हरिशंकर दास के सेवानिवृत्त होने पर कैंटीन परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रबंधन, यूनियन, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु साथियों ने शामिल होकर तीनों को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से सिल्वा, मनजीत, दयाल, गौरव एवं दास उपस्थित रहे। वहीं, यूनियन की ओर से आर.आर. दुबे, जुगनू वर्मा, संतोष जाजवाल, अंजय सिंह उर्फ भोला एवं डी.जे. घोष शामिल हुए। इसके अलावा लक्ष्मण महतो, मनोज ठाकुर, अशोक मिश्रा, अनिल कुमार, सुदामा सिंह, मुकुल कुमार, जे.पी. प्रसाद, संतोष द्विवेदी एवं एलेक्स कुजूर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने तीनों सहकर्मियों के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और कंपनी के प्रति उनके योगदान की सराहना की। साथ ही उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की।



