जमशेदपुर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुराने कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘भारत के अधिवक्ता एक हों’ रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राजकुमार दास उर्फ राजू भैया ने की, जबकि संचालन परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट, ओडिशा और दिल्ली के अधिवक्ताओं की एकजुटता का उदाहरण देते हुए कहा कि देशभर के अधिवक्ता एक हैं। किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार होने पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए. वहीं, अधिवक्ता नवीन प्रकाश ने कहा कि अधिवक्ताओं को समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आपसी एकता और एकमत बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम में विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, केशव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, रविंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, उत्पल मंडल, कृति मंडल, संजीव कुमार झा, निरंजन झा, सुशील कुमार शर्मा, संजय कुमार प्रसाद, आशीष कुमार दत्ता, नीरज कुमार, जयद्रथ गोस्वामी, मनीष कुमार, संजीत कुमार गुप्ता, शेषनाथ सिंह एवं सुशील कुमार सुमन सहित 50 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



